February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेरीनाग में पति पत्नी और बेटी का शव मिलने से सनसनी

पिथौरागढ़। जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव में पति कमरे में फंदे से लटका और पत्नी व दो वर्षीय बेटी मृत मिली हैं। घटना की से गांव में हड़कंप मचा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पारिवारिक कलह को वारदात की वजह माना जा रहा है। आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और बच्ची को जहर दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दी। तहसील बेरीनाग के चचरेत गांव निवासी 26 वर्षीय चंचल मेहरा का शव घर के अंदर ही फंदे से लटका था। कमरे में उसकी पत्नी 22 वर्षीय सरिता और दो वर्ष की बेटी गीतांजलि के शव बिस्तर पर पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची है। मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। गांव तहसील मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर है। वहीं गांव पहुंचने के लिए सड़क से दो किमी पैदल चलना पड़ता है। वारदात सामने आने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *