February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरीश रावत ने की भाऊक अपील: ’मेरी आँखों में आंसू हैं, संघर्ष के इन कठिन क्षणों में मैं आपके पास नही हूँ..

देहरादून(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत सल्ट विधानसभा में अपनी सहभागिता को भुनाने में जुट गये है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों एम्स, दिल्ली में इलाज करा रहे हैं मगर सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों और राज्य की सियासी गतिविधियों को लेकर वह पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक आडियो जारी कर सल्ट न आ पाने की पीड़ा व्यक्त करने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गंगा पंचोली के पक्ष में अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी अपील में कहा कि जिन्दगी के दिन गिने नहीं जाते हैं, संघर्ष के दिन अवश्य गिने जा रहे हैं।। एम्स ;अस्पताल के अति संघर्षपूर्ण क्षण में मेरे सम्मुख चुनौतियाँ केवल स्वस्थ होने की नहीं हैं, अपितु अपने गाँव के निकट ’दो गंगाओं’ को विजयी देखने की भी है। गंगारूपी कांग्रेस की जीत वर्ष 2022 के चुनावों के लिये अमृतधारा है, मेरे गाँव घर की बेटी ’ष्गंगाष्’ की विजय, उत्तराखंड की महिला शक्ति संघर्ष की जीत होगी, भाजपाई धनशक्ति के ऊपर पहाड़ों की गरिमा की जीत होगी। ’दोस्तों, मैं इन दोनों संघर्षाे में जीतूँगा, आपके आर्शीवाद, कुलदेवता व माँ के प्रसाद से जीतूँगा।’ मेरी एक बहन, बेटी के कंठ स्वर ’हरदा हमारो-आलो दुबारा’……मेरे आत्मबल को त्रिगुणित कर रहा है। ’मेरी आँखों में आंसू हैं कि संघर्ष के इन कठिन क्षणों में मैं आपके पास नही हूँ।’ पार्टी का राष्ट्रीय व स्थानीय नेतृत्व एकांगी युद्ध में है। मैंने सन् 1969 से आपका साथ थामा, यह साथ यदि टूटता है ’तो मेरे लिये मौत सरिखा होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *