February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म,आरोपी फरार

रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरारानी क्षेत्र की दुर्गा कालोनी निवासी गोविंद पुत्र नारायण ने कालोनी की ही 11 वर्षीय बालिका को पड़ोसी की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका के चीखने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने घटना की नामजद रिपोर्ट धारा 376/377 आईपीसी व 5/6 पास्को एक्ट के तहत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस ने बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *