February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। संदिग्ध हालातों में एक युवक घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना का पता सुबह जागने पर लगा। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के सौरभ नगर निवासी मेघनाद का 21 वर्षीय पुत्र गौरव दास एक मेडिकल एजेंसी पर काम करता था। कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसने शनिवार रात चुन्नी का फंदा बनाया और पंखे पर झूल गया। सुबह पांच बजे जब उसकी मां अनीता दास ने बेटे को टहलने जाने के लिए कमरा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। उसने खिड़की से झांका तो बेटे को फांसी पर लटका देख कर उसकी चीख निकल गई। आनन फानन में पड़ोसी भी एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि गौरव डिप्रेशन में था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *