February 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना पर पीएम मोदी ने ली हाई लेवल की बैठक,यातायात साधनों पर रोकटोकनहीं

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक की। इस समीक्षा बैठक में पीएम मोदी के साथ कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम मोदी के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव डाॅ. विनोद पाॅल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चर्चा की गई। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर एहतियात को लेकर भी मीटिंग में बातचीत की गई। इस बैठक के बाद दिल्ली से मुंबई तक हलचल नजर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कैबिनेट बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए उद्धव सरकार थोड़े समय के लिए सख्ती और बढ़ा सकती है। इस दौरान सीमित यात्रा, वर्क  होम जैसी चीजों पर जोर दिया जाएगा। आम यातायात साधनों पर रोक नहीं लगाई जाएगी लेकिन ज्यादा ट्रैवेल की इजाजत नहीं रहेगी। स्टाफ के वैक्सीनेशन के बाद इन लोगों को बिना किसी रोकटोक के काम करने की अनुमति दे दी जाएगी। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोरोना के चलते 513 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60,048 है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 1,24,85,509 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कोरोना से देश में अबतक ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,16,29,289 हो गया है। वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 6,91,597 है। कोरोना ने देश में अबतक 1,64,623 लोगों की जान ली है। अबतक कुल 7,59,79,651 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है। कोरोना वायरस का मौजूदा ट्रेंड डराने वाला है। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीटड्ढूट आफ साइंस के एक अनुमान के मुताबिक जिस तरह से मौजूदा समय में कोरोना के मामले सामने आए रहे हैं। अगर यह सिलसिला जारी रहा तो मई महीने के अंत तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.4 करोड़ के पार हो सकती है। इस दौरान केस लोड करीब 3.2 लाख होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *