February 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी से बड़ी खबर.. जंगल में शिकार करने गये युवक की गोली लगनेे से मौत,तीन साथियों की जहर खाने से मौत

देहरादून (दर्पण ब्यूरो)। टिहरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। उत्तराखंड में  टिहरी जिले के चार युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया है कि सभी मृतक युवक एक ही गांव के रहने वाले थे । ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम को कुंडी गांव के पांच दोस्त शिकार करने चोलाह तोक के जंगल में गए थे। शिकार करते समय अचानक निशाना चूकने से एक युवक को गोली लग गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पुत्र दलेब सिंह पंवार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। जिसके बाद तीन अन्य युवक डर गए। इस घटना के बाद अन्य तीनों युवकों ने दहशत में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। आधी रात को तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। देर रात तक वापस न आने के कारण स्वजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले। राजस्व विभाग को सूचना मिलने पर एसडीएम घनसाली फिंचा राम चौहान टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। तीन मृतक युवकों को सीएचसी बेलेश्वर से पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी को भेज दिया गया है। एसडीएम चौहान ने बताया कि मृतकों में संतोष सिह पुत्र दलेब सिंह पवार उम्र (19), अर्जुन सिंह पुत्र नैन सिंह पंवार ( 23), पंकज सिंह पुत्र अब्बल सिंह (24), सोबन सिंह पुत्र केसर सिंह पंवार (23) सभी थाती-कठुड़ पट्टी के हैं। जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है। जिसको फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *