February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रात्रि चैपाल में सीएम ने सुना जनता का दुख दर्द

किसी भी समस्या समाधान में एक माह से अधिक समय नहीं लगना चाहिए
देहरादून। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दूर-दराज के क्षेत्रों में चैपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, दुगîóा में आयोजित रात्रि चैपाल में वर्चुअल प्रतिभाग किया। चैपाल में आई 21 समस्याओं से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की समस्याओं को दिन-रात एक करके समाधान करना है। सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी दुरस्थ क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर चैपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या समाधान में एक माह से अधिक समय नहीं लगना चाहिए। राज्य में जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारियों को 75 दिन का वर्क प्लान बनाने के निर्देश दिए गये हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में महिला चिकित्सक न होने के बात भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक महिला चिकित्सक की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। दुगîóा ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर सर्वे करवाकर उक्त समस्या के निस्तारण के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगई को दिए। चैपाल में ग्रामीण महिलाओं ने सब्जी उत्पादन व उसके विपणन में आ रही समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। पौड़ी जिले के अंतर्गत चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 25 मोटर मार्गों के डामरीकरण को मंजूरी दी गई। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय जनता वर्षों से ये मांग कर रही थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से विभिन्न विकासखंडों में उक्त मोटर मार्गों के डामरीकरण को मंजूरी मिली है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को अपने कैंप कार्यालय में बुलाकर निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *