February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल भर्ती

27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली । कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डाॅक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे। सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे। उन्हें डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वल्र्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई। बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वल्र्ड चैम्पियन बनी थी। सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। इसके अलावा वो इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकाॅल और डाॅक्टर की सलाह पर अमल कर रहे हैं। सचिन के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 47 वर्षीय सचिन ने ट्वीट में लिखा कि मैं लगातार टेस्ट कराते आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम उठाए। हालांकि, हल्के लक्षण के बाद आज मैं कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हूं। घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। संक्रमण के ताजा मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियां इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रही हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। जबकि अबतक कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी 1.63 लाख पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *