February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराये तीन आतंकी

श्रीनगर। पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना भी उड़ा दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने आज सुबह ट्वीट करके एनकाउंटर की जानकारी दी थी। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोले बारूद बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, सुरक्षबलों को काकपोरा के समबोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जब सुरक्षबलों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में आतंकियों की ओर से श्रीनगर और सोपोर में तीन हमले हो चुके हैं। इससे पहले 29 मार्च को सोपोर में आतंकियों ने बीजेपी के प्रदेश सचिव और बीडीसी चेयर मैन फरीदा खान पर हमला किया था। इस हमले में एक पीएसओ समेत दो की मौत हो गई थी। आतंकियों ने हमला उस वक्त किया जब डाकबंगले में बैठक चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *