February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र से लापता युवक का खटीमा क्षेत्र में शव बरामद हुआ है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरारानी निवासी भरतपाल का 17 वर्षीय पुत्र रंजीत 24 मार्च को संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिवार वालों ने दो दिनों तक कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला थक हारकर 26 मार्च को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। उस समय उसका मोबाइल फोन चालू था, लेकिन काॅल रिसीव नहीं हो रही थी। रंजीत की लाश खटीमा के चारूबेटा इलाके में मिली है। मृतक की मां विन्दु का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। शव जिस हालत में मिला है वह भी हत्या की ओर इशारा कर रहा है। उसने चुन्नी ओढ़ रखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का मोबाइल अभी भी बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *