February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नानकमत्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर ने सूचना दी कि युवक तमंचा लेकर घूम रहे हैं। हरकत में आई पुलिस ने थाना कमलेश भट्ट के नेतृत्व में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त लखविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी धायानपुर तिराहा नानकमत्ता से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस जिंदा व एक कारतूस खोखा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया जबकि अभियुक्त गुरविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी देवीपुर थाना नानकमत्ता को काॅमन नदी पुल के पास से एक तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त गण के विरु( शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट,उपनिरीक्षक नवीन बूधानी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र आर्या, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार खत्री, कांस्टेबल हरेंद्र थापा, कांस्टेबल हेमचंद फुलारा, कांस्टेबल वीरेंद्र गोरा, कांस्टेबल शेखर बुद्याल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *