February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब की दुकान के खिलाफ कालोनीवासियों में उबाल

रूद्रपुर । माॅडल कालोनी के गेट के पास खुल रही शराब की दुकान के खिलाफ कालोनी के लोग मुखर हो गये हैं। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कारियों का कहना था कि कालोनी के गली नंबर 2 के गेट के बाहर शराब की दुकान खोली जा रही है इससे कालोनी की शांति भंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने से माॅडल काॅलोनी के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कालोनी के बाहर शराब की दुकान को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दुकान को अन्यत्र नहीं हटाया गयात ो कालोनीवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, सुषमा अग्रवाल, सुनील ठुकराल, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *