February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में दो की मौत,पांच लोग घायल

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास दिल्ली की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह पौने सात बजे कंट्रोल रूम में हादसे संबधी सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, एक कार जिसका नंबर डीएल 6 सी आर 8591 है, मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी। कार पानी वाला बैंड पर अनियंत्रित होकर मोड़ पर ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गई। जिसमें मौके पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। बाकी पांच व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि देहरादून व दिल्ली से आए सभी युवक आपस में दोस्त हैं और मसूरी घूमने गए थे। रात को मसूरी रुकने के बाद सुबह सुबह वापस देहरादून आ रहे थे। मृतकों में अभिषेक 27 वर्ष पुत्र राजीव निवासी ज्योति नगर दिल्ली और अंकित 26 वष निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून शामिल हैं। जबकि घायलों में राजेश 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद निवासी शाहदरा दिल्ली,प्रतीक 21 वर्ष पुत्र राजीव निवासी शाहदरा दिल्ली,आयुष 19 वर्ष पुत्र अशोक निवासी शाहदरा दिल्ली, उदित 21 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीपक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून और देव 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीपक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *