February 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में एक अप्रैल से 12 राज्यों के यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट से मिलेगा प्रवेश

देहरादून। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी शुरू कर दी है। उत्तराखंड सरकार ने 12 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्रियों से उत्तराखंड आने के दौरान अपने साथ कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाने को कहा है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। यह स्पष्ट किया गया है कि यह रिपोर्ट उत्तराखंड आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए। इस समय पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिला है। हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। इसके अलावा स्थानीय मेलों का भी आयोजन होना है। इनमें बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से श्र(ालुओं के आने की संभावना है। उत्तराखंड में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर नियंत्रण पाने को अब बाहर से आने वाले यात्रियों पर सख्ती की है। सरकार ने कहा है कि राज्य में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बार्डर चेकपोस्ट पर कोरोना की रेंडम जांच की जाएगी। सभी को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एसओपी का अनुपालन करना होगा। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांÚेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए। हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे राज्यों के जिन स्थानों पर अधिक मामले मिल रहे हैं, जो भी लोग उत्तराखंड आ रहे हैं, उनको कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाए। इसके लिए शीघ्र गाइडलाइन जारी की जाए। एसपीएस चिकित्सालय )षिकेश में खराब व्यवस्थाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारा जाए एवं कार्य के प्रति लापरवाही दिखाने वालों पर सख्त कारवाई की जाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान के दृष्टिगत पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। बैठक में वीडियो कांÚेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली,
एसए मुरुगेशन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *