February 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

किच्छा। पुलिस न दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुआंे के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनांे महिलाएं यूपी से कछुए लेकर रूद्रपुर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने आज सुबह दो संदिग्ध महिलाएं खड़ी थी। इसी दौरान गश्त कर रही चीता मोबाइल पुलिस टीम को महिलाओं पर शक हुआ तो उन्होंने महिलाओं से पूछताछ की जिस पर वह घबरा गयी। पुलिस ने जब उनके पास स्थित थैलों की तलाशी ली तो उसमें 16 कछुए बरामद हुए। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आयी। जहां पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गुड्डी पत्नी करन निवासी ट्रांजिट कैम्प और गुड्डो पत्नी महेश निवासी खेड़ा बताया। पता चला है कि दोनों लम्बे समय से कछुओ ंकी तस्करी कर रही थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यूपी से कछुअे लेकर रूद्रपुर जा रही थी। सुबह वह रूद्रपुर जाने के लिए टैम्पो का इंतजार कर रही थी तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने बताया कि पकड़े गये कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं। पुलिस दोनों महिला तस्करों के खिलाफ सम्बंधि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *