February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्पण ब्रेकिंग: सिटी क्लब चुनाव में लहराया भगवा परचम 

रुद्रपुर,23 जुलाई। सिटी क्लब के चार पदों के लिये आज रोचक मुकाबले के बीच चुनाव सम्पन्न हुए- चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल व गौतम कथूरिया ने देर सायं चुनाव परिणाम की घोषणा की। चुनाव में भाजपा खेमे के अशोक सिंघल ने सचिव पद पर सुधांशु गावा को हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार,उपसचिव पद पर यमन बब्बर विजयी रहे। इससे पहले गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद चुनाव में क्लब के 11 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें डीएम और एसएसपी ने भी प्रतिभाग किया। डीएम और एसएसपी के अहम वोट डालने के बाद सिटी क्लब में आखिरकार भाजपा खेमे के प्रत्याशियों का परचम लहराया। जिसके बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील खेड़ा, संजय ठुकराल समेत तामाम भाजपाईयों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान डोल बाजों के साथ आतिशबाजी भी की गई। पदाधकारियों के चुनाव में पूरी तरह से भगवा ब्रिगेड का जलवा कायम रहा।  बता दें कि सिटी क्लब के नवनिर्वार्चत आठ सदस्यों के साथ ही डीएम डा- नीरज खैरवाल, एसएसपी डा- सदानंद दाते व पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी अपना वोट डाला। सिटी क्लब के आठ डायक्टरों पदा के चुनाव के बाद कार्यसमित के चार पदों पर सीधा मुकाबला माना जा रहा था। आज चारों पदों के लिए हुए चुनाव में उपाध्यक्ष प्रथम पद पर गुरमीत सिंह ने बाजी मारी जबकि प्रतिद्वंदी शिव कुमार बंसल को हार का सामना करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव बेहड़ व प्रदीप कुमार बंसल ने दाव खेला इसमें प्रदीप कुमार ने बाजी मारी। वहीं सचिव पद के लिए अशोक सिंघल व सुधांशु गाबा मैदान में थे। इस पद पर अशोक संघल विजयी रहे। जबकि उपसचिव पद के लिए प्रदीप कुमार अग्रवाल व यमन बब्बर ने ताल ठोकी थी। इस पद पर यमन बब्बर ने जीत हासिल की है। नये पदधिकारयों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *