February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पलटने से अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत, चार घायल

रूद्रपुर। अनियंत्रित कार पलटने से सिडकुल स्थित कंपनी में कार्यरत एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा निवासी प्रकाश नेगी 26 पुत्र खुशाल सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। वह पत्नी पूजा के साथ शैल भवन गंगापुर रोड में रहता था। रविवार रात वह अपने चार दोस्त दमड़ी, लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी हरीश कुमार, संतोष नेगी, राकेश नेगी और कृष्णा नेगी के साथ कार से छतरपुर में रहने वाले रिश्तेदारों के घर जा रहा थे। इसी बीच छतरपुर में कार यूके 06 पीए 6075 अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार पांचों युवक घायल हो गए। सूचना पर सिडकुल चैकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्रकाश नेगी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *