February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जेनरेटर से विद्युत के चार्ज बढ़ाने पर निवासियों में उबाल

रुदपुर। रुदपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी में प्रबंधन द्वारा विद्युत का रेट बढ़े जाने से निवासी आक्रोशित हो उठे। मालूम हो कि अभीतक निवासियों से जेनरेटर से विद्युत सप्लाई का टैक्स सहित 15 रुपये प्रति यूनिट लिया जा रहा था। 23 जुलाई से 23 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी को मिलाकर करीब 27 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूली का फरमान जारी कर दिया गया। इतनी बढ़ोत्तरी से निवासियों में उबाल आ गया। 23 जुलाई की सुबह देवेन्द्र शाही, अवतार सिंह, डॉ एके शर्मा, संजय अरोरा, सुमेश राय, संजय सिंह, राकेश सिंह, एसएस बोरा, डॉ डीके पांडेय और असलम कोहरा आदि फेसिलिटी मैनेजमेंट कार्यालय में जाकर बढ़ी हुई विद्युत दर वापस लिए जाने का आग्रह किया। इसी दौरान वार्ता में आक्रोश की स्थिति बनने पर पुलिस भी आ गई। फेसिलिटी प्रबंधन द्वारा नोएडा स्थित मुख्यालय को भी सूचित किया गया। समाचार लिऽे जाने तक निवासी बढ़ी हुई विद्युत दर वापस किये जाने की माँग पर डटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *