February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनने पर ग्रोवर का स्वागत

रूद्रपुर। दीपक ग्रोवर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जिला संयोजक (श्रम प्रकोष्ठ)धीरेश गुप्ता द्वारा उनके निवास पर फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। ग्रोवर ने कहा कि पार्टी द्वारा विश्वास बना कर जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे साथ ही सभी युवाओ को पार्टी से जोड़ा जायेगा। गुप्ता ने कहा कि ग्रोवर हर कार्यक्रम में सभी युवाओ को सक्रिय करके चलेंगे साथ आने वाले चुनाव में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका फायदा प्रत्येक व्यत्तिफ़ द्वारा लिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन भूपराम राजपूत ने किया। इस दौरान छत्रपाल राठौर,तराक सरकार,मुकेश राठौर, रनवीर, मोहन सिंह,हर प्रसाद, विराट आर्य,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सुरेश विश्वास, पूर्व जिला मंत्री रोहित गुप्ता,विराट आर्य,आलोक शील, राहुल गुप्ता, शुभम कोली, कपिल अरोरा, सोनू राठौर, बबलू सागर,कुँवर पाल राठौर, गुîóू,राजा राम, विनोद कुमार, आनंद गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *