February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का जसपुर में जोरदार स्वागत

जसपुर । देहरादून से सोमेश्वर जाते हुए जसपुर ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले ग्राम हलदुआ साहू चैराहे पर महिला कल्याण बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का पूर्व विधायक डाॅ शैलेंद्र मोहन सिंघल व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ,राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जसपुर ब्लाॅक के ब्लाॅक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने बाल विकास मंत्री रेखा को जसपुर ब्लाॅक में 20 आंगनबाड़ी केंद्र और बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डाॅ शैलेंद्र मोहन सिंघल, सचिन बाटला, रवि पाल, अमित नारंग, विजय कुमार, चिमनलाल ,नरेंद्र कुमार, व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *