February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उपचार के दौरान पुलिस कर्मी का निधन

काशीपुर;दर्पण संवाददाताद्ध। इटावा पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल समेत दो लोगों की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवारों में शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अलीगंज बनर्जी जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश व हाल मोहल्ला सुभाष नगर निवासी गेंदालाल ;58 वर्षद्ध पुत्र स्वर्गीय बाबूराम उत्तर प्रदेश के इटावा पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से लीवर प्राॅब्लम के कारण बीते 19 अक्टूबर से वह मेडिकल पर थे। मेरठ से उनका इलाज चल रहा था। बताया गया कि बीते 15 मार्च को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाया गया। पता चला है कि गत गुरुवार की रात अचानक पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई। हालत अत्यंत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में काॅन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया। मृतक के रिटायरमेंट में अभी लगभग 2 वर्ष बाकी थे। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *