February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईजी ने किया निरीक्षण,बेरिक में लाइट ओर पंखे खराब होने पर जताई नाराजगी

रूद्रपुर। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आईजी कुमाऊ अजय रौतेला ने आज पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बेरिक में लाइट और पंखे खराब होने पर आईजी ने नाराजगी प्रकट की। ।वार्षिक निरीक्षण को लेकर कुमाऊ आईजी अजय रौतेला तीन दिवसीय दौरे पर आज पुलिस लाइन पहंुचे। जहा पर उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाइन में बनाये गए 8 बेड का कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उन्होंने लाइन में बने भोजनालय, नानक सागर बैरिक, शारदा बैरिक सहित प्रतिसार निरीक्षक सहित तमाम दफ्तरों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने बेरिक में पंखे ओर लाइट खराब होने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की, यही नही गन्दगी को लेकर भी आईजी अजय रौतेला नाराज दिखाई दिए। लाइन में बनी नालियों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीओ पुलिस लाइन को फटकार भी लगाई। इस दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एसपी क्राइम मिथलेश सिंह, एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, सीओ टैªफिक भूपेंद्र भंडारी, आरआई वेद प्रकाश समेत जनपद के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *