February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना काल : मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग ,सहित लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करनेे वालों से पुलिस ने की 34.43 करोड़ के चालान

9.82 लाख चालान, 10.81 लाख मास्क बांटे
काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2020 से 01 मार्च 2021 तक कोरोना काल में उत्तराखण्ड पुलिस ने 9 लाख 82 हजार 320 चालान करके मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करनेे वालों से 34 करोड़ 43 लाख 55 हजार रूपये की कमाई शमन शुल्क/जुर्माना वसूली के रूप में की हैै। मपुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों के चालान पर 10 लाख 81 हजार 61 मास्क भी बांटे गये। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से वर्ष 2020 से सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक उत्तराखंड पुलिस द्वारा मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित लाॅकडाउन नियमों के उल्लंघन पर किये गये जिलेवार चालानों तथा वसूली गयी शमन शुल्क ;जुर्मानेद्ध व उल्लंधनकर्ताओं को बांटे मास्क की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोेक सूचना अधिकारी/पुलिस उपमहा निरीक्षक ;फायर/कार्मिकद्ध पुलिस मुख्यालय मुख्तार मोहसिन ने अपने पत्रांक 615 के साथ उत्तराखंड पुुलिस द्वारा जिलेवार किये गये लाॅकडाउन उल्लंघन पर चालानों की संख्या तथा वसूली गयी धनराशियों व बांटे गये मास्क की संख्या का विवरण उपलब्ध कराया हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सर्वाधिक 234724 चालान देेहरादून जिले में मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने सहित लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करनेे पर किये गये है जबकि दूसरे स्थान पर हरिद्वार में 213607 तथा तीसरे स्थान पर नैैनीताल जिले में 153014 तथा चैथे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले में 101944 चालान किये गये हैै। अन्य में जिलो में उत्तरकाशी जिल में 17198, टिहरी जिले में 72368, चमोली में 15858 रूद्रप्रयाग 14374, पौैड़ी गढ़वाल में 58332, अल्मोड़ा में 34044, बागेश्वर में 21841, चम्पावत में 22041, पिथौैरागढ़ में 21919 तथा रेेलवे पुलिस ने 1056 चालान कियेे गयेे हैं। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार लाॅकडाउन उल्लंघन पर जुर्माना/शमन शुल्क सर्वाधिक 730.06 लाख नैनीताल जिले में, दूसरे स्थान पर 584.73 लाख देहरादून जिले में तथा तीसरे स्थान पर 545.16 लाख हरिद्वार जिले में तथा चैैथे स्थान पर 418.74 लाख उधमसिंह नगर जिले में वसूला गया हैै। अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 76.61 लाख, टिहरी जिले में 203.43 लाख, चमोली जिले में 86.86 लाख, रूद्रप्रयाग जिले में 58.87 लाख, पौैड़ी गढ़वाल में 206.64 लाख, अल्मोड़ा में 167.17 लाख, बागेेश्वर में 83.94 लाख, चम्पावत में 98.16 लाख, पिथौरागढ़ में 163.74 लाख तथा रेलवे पुलिस में 19.44 लाख रूपये वसूला गया है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार मास्क न पहनने पर किये गये चालानों में उल्लंघन कर्ताओें को बांटे गयेे मास्क में सर्वाधिक 219350 मास्क देहरादून जिले में, दूसरे स्थान पर 154948 मास्क उधमसिंह नगर जिले में तथा तीसरे स्थान पर 137341 मास्क हरिद्वार जिले तथा चैैथे स्थान पर 128499 मास्क नैैनीताल जिले में बांटे गये हैं। अन्य जिलों में 24551 मास्क उत्तरकाशी जिले में, 122660 मास्क टिहरी जिले में, 13752 मास्क चमोली में, 24408 मास्क रूद्रप्रयाग जिले में, 89542 मास्क पौैड़ी गढ़वाल जिलेे में, 71584 मास्क अल्मोड़ा जिलेे में, 14199 मास्क बागेश्वर जिले में, 56019 मास्क चम्पावत जिलेें में, 22296 मास्क पिथौैरागढ़ जिले में पुलिस द्वारा बांटे गये हैं तथा 1912 मास्क रेलवेे पुलिस द्वारा बांटेे गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *