Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेल मैदान से साप्ताहिक बाजार हटाने की मांग

रूद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल वेफ जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह जी वेफ नेतृत्व में किच्छा देवभूमि व्यापार मंडल वेफ पदाधिकारियों ने आज एडीएम जगदीश काण्डपाल को ज्ञापन सौंपकर इंदिरा गांधी खेल मैदान में लग रहे साप्ताहिक बाजार को हटाने की मांग की। दिये ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि किच्छा में एक मात्र खेल मैदान इंदिरा गांधी खेल मैदान है। जिसमें कोविड 19 के कारण पालिका की सोमवार एवं शुक्रववार की साप्ताहिक बाजार पिछले छह माह से लगायी जा रही है जिससे खेल प्रेमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ हही स्थानीय व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने लघु व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर नगर पालिका किच्छा की हाट बाजार प ुराने साप्ताहिक बाजार क्षेत्र पुरानी गलला मण्डी में ही लगाने के आदेश देने की मांग की। एडीएम ने मामले में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में रुद्रपुर देव भूमि व्यापार मंडल वेफ अध्यक्ष विकास शर्मा, देवभूमि किच्छा व्यापार मंडल वेफ महामंत्री गौरव, युवा व्यापार मंडल वेफ अध्यक्ष जगरूप गोल्डी,व्यापार मंडल वेफ संगठन मंत्री दुर्गेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप पुजारा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *