February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद ,सरेआम फायरिंग से हड़कम्प,वीडियो वायरल

हल्द्वानी(दर्पण संवाददाता)। हल्द्वानी में असमाजिक तत्वों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर कुछ लोगों ने डीएम कैंप कार्यालय के सामने कंपाउंड परिसर में फायरिंग कर दी। इससे वहां हड़कम्प मच गया। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को फायरिंग का पता तब चला जब पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामले में अब पुलिस जांच कर फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है। पता चला है कि 10 जनवरी की रात को डीएम कैंप के सामने चर्च कंपाउंड परिसर में फायरिंग कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फायरिंग करते हुए युवक भी साफ देखा जा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। क्यों कि इस घटना की जानकारी तक पुलिस को नहीं है। पुलिस को घटना का पता वीडियो वायरल होने के बाद चला। इस बारे में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से जानकारी ली गयी तो उन्होनंे कहा कि फायरिंग को लेकर पुलिस के पास कोई औपचारिक सूचना नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को देखकर उसकी जांच कराई जा रही है। यदि यह घटना सही साबित होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *