February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएनए टेस्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे विधायक नेगी

देहरादून। महिला से दुष्कर्म और उनकी बेटी का जैविक पिता होने के मामले में फंसे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी को आज डीएनए टेस्ट के लिए सीजेएम कोर्ट देहरादून में उपस्थित होना था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो पाए हैं। महिला के अधिवत्तफा एसपी सिंह ने बताया कि फैसले के खिलाफ विधायक हाईकोर्ट चले गए हैं। सुबह हाईकोर्ट की सिंगल बैंच में भी इस मामले पर सुनवाई हुई। इसे लेकर अब सुनवाई शाम को होनी है। विधायक महेश नेगी के अधिवत्तफा रमेश भट्टð ने बताया कि कोर्ट से समय मांगा गया है। इससे पहले विधायक को सैंपल देने के लिए 24 दिसंबर को कोर्ट में आना था, लेकिन बीमारी का हवाला देकर वह कोर्ट में पेश नहीं हुए इसलिए कोर्ट की ओर से 11 जनवरी को तारीख निर्धारित की गई थी। आपको बता दें कि एक महिला ने विधायक महेश नेगी पर बीते अगस्त में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही महिला ने दावा किया था कि विधायक उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं। इसकी पुष्टि के लिए महिला अदालत से विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही थी। पूर्व में विधायक ने भी डीएनए टेस्ट के लिए तैयार होने का दावा किया था। इस मामले में बीती छह सितंबर को कोर्ट के आदेश पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, महिला दून पुलिस की जांच से असंतुष्ट थी और लगातार सीबीआइ से जांच करवाने की मांग करती रही। इसको देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने बीती 17 नवंबर को प्रकरण की जांच दून पुलिस से हटाकर पौड़ी पुलिस को सौंप दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *