February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लड़की से किया दुराचार का प्रयास

रुद्रपुर,23 जुलाई। पड़ोसी ने एक नाबालिग लड़की से दुराचार का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गये जिस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में भदईपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि गत दोपहर उसकी 10वर्षीय पुत्री को पड़ोस में किराये पर रहने वाला एक युवक अपने घर ले गया और दरवाजा बंद कर उससे बलात्कार का प्रयास करने लगा जिस पर उसकी लड़की ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने दरवाजा खोलने को कहा जिस पर शोरशराबा अधिक होने पर लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गये और जब दरवाजा खोला तो देखा कि उक्त युवक ने उसकी लड़की को तख्त के नीचे छिपा दिया और उस पर कपड़ा डाल दिया था। जब तख्त के नीचे से उसकी लड़की को निकाला तो उसने सारी घटना बतायी। जब उससे विरोध जताया तो वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *