February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरवर यार खां को नैनीताल का प्रभारी बनाये जाने किया स्वागत

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश सचिव सरवर यार खान को कांग्रेस नैनीताल का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए सरवर यार खां फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरवर यार खां ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हे सौपा है वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास विरोधी सोच के चलते देश में पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है तथा पार्टी मंे युवाओ की भागीदारी भी बढ़ी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसम्पर्क बढ़ाते हुए पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान किया। इस दौरान स्वागत करने वालो में साबाहत यार खां, आतिफ, पूर्व प्रधान मोहम्मद अकील, पूर्व उप प्रधान नासिर खां, साजिद खां, मोहसीन खां, गौरी शाह, इश्हाक अहमद, शमीम अहमद, राम दयाल, रहमत खां, सदाकत खां, सलमान खां, बब्लू खां, तसलीम अली, परवेज खां, धर्मेन्द्र कुमार गौतम, मुरारी लाल, सूरज पाल, पप्पू सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *