February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम खट्टर की महापंचायत का विरोध करने पहुंचे सैकड़ों किसान,कुर्सियां टेबल तोड़ डाली

करनाल(दर्पण ब्यूरो)। हरियाणा के करनाल जिले में आज भाजपा ने किसान महापंचायत रैली बुलाई। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए लेकिन किसान महापंचायत रैली से पहले ही किसानों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी चार्ज किया। करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों के बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों का फायदा समझाने वाले थे। लेकिन तभी वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस किसानों ने मुख्यमंत्री को काले झंड़े दिखाए इस बीच करनाल मुख्यमंत्री सीएम के के लिए बनाए गए स्टेज पर किसानों ने की तोड़फोड़ की है।प्रदर्शनकारी किसानों ने कुर्सियां टेबल तोड़ डाली है। मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर भी किसान इकट्ठा हो गए हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां  लैंड नहीं कर पाया है. इस घटना पर कांग्रेस ने सीएम खट्टर पर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि खट्टर सरकार किसान महापंचायत का ढोंग बंद करें।सुरेजेवाला ने ट्वीट किया, “मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गांव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए।अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश बंद करिए. संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए.” मुख्यमत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा -बुझाकर उन्हें तितर बितर करना चाहा। लेकिन किसान नहीं माने। यहां पर स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू के गोले दागे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पानी की बौछारें छोड़ी है। मौके पर खूब हंगामा हुआ है और वहां पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आज किसान आंदोलन का 46वां दिन है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। किसान संगठन जहां तीनों कानूनों की वापसी की अपनी जिद पर अड़े रहे तो वहीं सरकार की तरफ से यह कहा गया कि वे कानून में संशोधन को तैयार है। अब सरकार और किसान संगठनों के बीच अगली वार्ता 15 जनवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *