Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैम्पो तथा बाईक की टक्कर में चार गम्भीर

किच्छा। टैम्पो तथा बाईक की टक्कर में चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गत देर सायं ग्राम छिनकी तीनपानी के निकट दरऊ की ओर से आ रहे टैम्पो ने बाईक को सामने से टक्कर मार दी। घटना में बाईक सवार शकील अहमद पुत्र नवी बक्श व जावेद  पुत्र मुनव्वर निवासी छिनकी व टैम्पो चालक प्रेम पुत्र गुलखराज व लल्ल राम पुत्र प्यारे लाल निवासी चकौनी गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हे ग्रामीणो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *