February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीड प्लांट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर। एक पखवाड़े पूर्व सीड प्लांट से एक बोरी धान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 21 दिसंबर को ग्राम झगड़पुरी स्थित शांति एग्रो इंडस्ट्री में अज्ञात चोर द्वारा एक बोरी धान चोरी कर लिया गया था। इंडस्ट्री स्वामी मनोरथ डाबर द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ धारा- 380, 457 व 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही थी। बीते शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद चैधरी के दिशा निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रकाश भट्टð द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम मजरा शीला थाना गदरपुर निवासी 20 वर्षीय आसिफ हुसैन पुत्र मोहम्मद हनीफ को हिरासत में लिया। पुलिस को आसिफ हुसैन के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आसिफ ने शांति एग्रो इंडस्ट्री से एक बोरी धान चोरी किए जाने की बात कुबूल की। आसिफ हुसैन की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कर ले जाए गए धान की बोरी को भी बरामद किया। पुलिस ने आसिफ के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के अलावा शस्त्र अधिनियम की धारा- 4/ 25 की भी बढ़ोत्तरी की और मेडिकल परीक्षण के उपरांत आसिफ को पेशी के लिए न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *