Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारत की सीमा में पकड़ा गया चीनी सैनिक

नई दिल्ली। लद्दाख एक चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आया। उसे भारतीय फौज ने दबोच लिया है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। इस सैनिक को चुसुल सेक्टर में गुरुंग घाटी के पास पकड़ा गया है। ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को लद्दाख में एलएसी के भारतीय सीमा के अंदर चीन के एक सैनिक को पकड़ा गया। चीनी सैनिक को पैंगोंग झील के दक्षिण छोर से पकड़ा गया है। चीनी सैनिक के बयान पर यकीन करें तो ये सैनिक रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था। तभी वहां तैनात भारतीय सैनिकों से इसे पकड़ लिया। बता दें कि एलएसी के दोनों ओर भारत और चीन के सैनिक पिछले साल से ही तैनात हैं। अब पीएलए सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के अंतर्गत व्यवहार किया जा रहा है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि इस चीनी सैनिक से किन हालातों में सीमा पार की है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारतीय सेना की जांच में चीनी सैनिक का दावा सही साबित हुआ तो सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *