February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डा0 चंदोला को जान माल का खतरा, प्रशासन से मांगी सुरक्षा

लालपुर। चंदोला होमियोपैथी मेडिकल काॅलेज के एमडी किशोर चंदोला खुद को जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है। उनका कहना है कि कुछ लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं। शिकायत के बावजूद भी प्र्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अपने काॅलेज में पत्रकार वार्ता के दौरान डा. किशोर चंदोला ने कहा कि तीन महीने में उन पर तीन बार हमले हो चुके हैं। उन्होंने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। किशोर चंदोला ने कहा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और वे खुलेआम घूम रहे हैं, उनके हौंसले बुलंद हैं और वह कभी भी उनकी जान ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले उन्होंने मेट्रोपोलिस काॅलोनी में समस्याओं और करोड़ों के घोटाले पर एक मुहिम चलाई थी। इसकी जांच एसआईटी कर रही है। इसी बात से नाराज कुछ लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। उनके ऊपर काॅलोनी में ही हमला कर दिया गया था। डा. चंदोला ने कहा कि 30 दिसंबर को भी उनकी कार को टक्कर मारकर जान लेने की कोशिश की गई। वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी पूरी भागीदारी करते हैं। उनका राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी और मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो वह प्रदेश छोड़ देंगे। डज्ञ. चंदोला ने बताया कि कई बार जानलेवा हमले के चलते उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर उनहोंने एसएसपी के साथ ही डीआईजी, आईजी, डीजीपी, एवं मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *