February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रशासन ने चिन्हित किया अतिक्रमण

रूद्रपुर। पुराने जिला अस्पताल से अतिक्रमण हटाने के लिए आज प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर जायजा लिया ओर अतिक्रमण चिन्हित किये। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण ध्वस्त किये जायेंगे। किच्छा रोड स्थित पुराने जिला अस्पताल में लम्बे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर चुका है। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल के वर्तमान परिसर को मेडिकल कालेज में शामिल करने की तैयारी है जिसके चलते जिला अस्पताल को पुनः पुराने परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर पुराने जिला अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गयी है। इसी को लेकर आज नगर निगम ,स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप जोख की और अतिक्रमण चिन्हित किये। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद परिसर की बाउंड्रीवाल को दुरूस्त किया जायेगा ताकि दुबारा अतिक्रमण न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *