February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीजे बजाने से मना करने पर युवक का सिर फोड़ा

रुद्रपुर,23 जुलाई। देर रात तक डीजे बजाने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक का सिर फोड़ दिया। घायल ने उपचार कराकर मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। आवास विकास चौकी में दी गयी तहरीर में जगतपुरा निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि गतरात्रि उसके पड़ोस में जन्मदिवस का कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी पड़ोसी तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। जब उसे डीजे बजाने से मना किया तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। इस पर उसने छत पर जाकर डीजे की तार काट दी जिस पर डीजे बंद हो गया। जिससे रोषित पड़ोसी लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस आया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। शोर शराबा होने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। घायल प्रमोद ने आवास विकास चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *