February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अमर्यादित टिप्पणी से मचा घमासान, प्रदेश भर में फूंके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले

देहरादून/गदरपुर/किच्छा/ सितारगंज/रामनगर/लालकुंआ/ नैनीताल;दर्पण ब्यूरोद्ध। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से प्रदेश की सियायत में घमासान मच गया है। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। जगह जगह आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत के पुतले जलाकर आक्रोश व्यक्त किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की । राजधानी में भगत की शिकायत लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय पहुंच कर डीजीपी अशोक कुमार को शिकायती पत्रा सौंप कर सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी को सौपे ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हदयेश के बारे में की गई अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की गयी। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी न केवल भद्दी व अशोभनीय है अपितु मातृशत्तिफ का अपमान है तथा संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आती है। वहीं प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने एस्लेहाल चैक पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की साथ ही भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक बंशीधर भगत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते उनका विरोध जारी रहेगा। वत्तफाओं ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत का बयान महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। इस दौरान प्रदेश अघ्क्ष प्रीतम सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अन्य नेता मौजूद थे।

गदरपुर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डाॅक्टर इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी मोड पर पुतला फूंक कर रोष व्यत्तफ किया। एआईसीसी मेंबर राजेन्द्र पाल सिंह राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडी मोड पर एकत्रा हुए जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। एआईसीसी मेम्बर राजेन्द्र पाल सिंह राजू ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष डाॅक्टर इंदिरा हृदयेश के प्रति जिस प्रकार से अमर्यादित टिप्पणी की है उनको नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मातृ शत्तिफ का अपमान किया है और कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। पुतला फूंकने वालों में शराफत अली मंसूरी, शैलेंद्र शर्मा, मोहित चैहान, नानक चंद, किशोर सामंत, संजीब अरोरा, राजू बठला, विजय गुम्बर, सि(ार्थ सुखीजा, मिक्की भगत, मिंटू विर्क, अमरजीत सिंह संधू, रिंकू सैनी, रमेश प्रजापति, शिवम पपनेजा, अनिल सक्सेना, केतन सुखीजा, त्रिलोक सिंह, आलोक कम्बोज, साहिल गुम्बर, कस्तूरी लाल छाबड़ा, राजकुमार तोमर, राजू सिंह, अनिल रावत एवं मोहित कंबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। किच्छा-प्रदेश कांग्रेस महामंत्राी हरीश पनेरु एवं ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में रामेश्वरपुर मोड़ लालपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्राी हरीश पनेरु ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के ऊपर इस तरह से अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं अपमानजनक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि उन्हें तत्काल उनके पद से हटाया जाए क्योंकि देवभूमि में महिलाओं के अपमान करने वालो के लिए कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष गुîóू तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्रा सामने आ गया है क्योंकि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिलाओं का सम्मान करो नारा देने वाले भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान से प्रदर्शित करता है कि वह किस मानसिकता के है। ं इसलिए प्रदेश हित्त में तत्काल बंशीधर भगत को उनके पद से हटाया जाना चाहिए इस अवसर पर विनोद ठुकराल, नरेंद्र ग्रोवर, गुरदास कालरा, अनवर हुसैन अंसारी, नरेंद्र सिंह कमरा, श्रीराम शर्मा, अजीत सचदेवा,अजय खुराना, विनोद ठुकराल, फरहान मलिक ,मोहित कश्यप ,हरीश तिवारी, देवेंद्र सिंह बोरा, राहुल बेस्ट, नरेंद्र ग्रोवर, नित्यानंद पालीवाल, नरेंद्र नगरकोटी,हरीश तिवारी, सनी बदला, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। सितारगंज- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा  से कहे गए तथाकथित अपशब्दों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। बुधवार को ब्लाॅक अध्यक्ष करन जंग के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चैराहा पर एकत्रा हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा नेता इस समय सत्ता के मद में चूर हैं। इसी कारण किसी को भी अपशब्द कह रहे हैं। कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से तत्काल माफी मांगने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायन पाल, पूर्व मंडी समिति चैयरमेन हरपाल सिंह, शाकिर अली उर्फ बब्बू खान, विपिन खोलिया, पूर्व कनिष्ठ ब्लाॅक प्रमुख सरताज अहमद, नगर महासचिव मुख्तार अंसारी, एडवोकेट दयानद सिंह , सभासद सचिन गंगवार ,अकरम बेग, तस्लीम अंसारी, वसीम मियां, भुवन भट्टð, हसन, यूसुफ मलिक आदि मौजूद रहे।

रामनगर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डाॅक्टर इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया । बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव डाॅक्टर निशांत पपनै के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का रानीखेत रोड पर पुतला फूंकते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष डाॅक्टर इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी से भाजपा का चेहरा उजागर हुआ है कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके इस बयान से देश व प्रदेश की महिलाओं का अपमान हुआ है उन्होंने भाजपा हाईकमान से शीघ्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है साथियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र हरबोला ,ब्लाॅक अध्यक्ष देशबंधु रावत, विनय पडालिया, अनिल अग्रवाल खुलासा, नरेश कालिया, दीप पांडे ,दीपक जोशी, सुमित तिवारी ,एनडी पंत ,कुबेर कलाकोटी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ,रवि ठाकुर, हरदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं एनएसयूआई के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए लखनपुर चुंगी पर पुतला दहन किया कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भाजपा के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

नैनीताल- नैनीताल में नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल व पूर्व विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तल्लीताल डांट पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरिता आर्य ने कहा कि भगत का न सिर्फ अमर्यादित है, बल्कि यह उनकी महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद पर होने के बावजूद भगत अपनी जुबान नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने भगत से इस बयानबाजी के लिए माफी मांगने के साथ ही पद छोड़ने की मांग की है। इस दौरान कैलाश अधिकारी, संजय कुमार, बोरा, कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक, खष्टी बिष्ट, सुखदीप सिंह, एससी विल्सन, मोहन कांडपाल, कमल कुमार, मोबिनआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। लालकुआं- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ”दयेश के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने बिन्दुखत्ता शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को बिन्दुखत्ता ब्लाॅक अध्यक्ष प्रमोद काॅलोनी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी शहीद स्मारक का रोड में पहुंच गए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्राी हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना शर्मनाक हैं। जिसके लिए उन्हें पूरे उत्तराखंड की महिलाओं से माफी मांगनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *