February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तराखंड में अब तक कोरोना की चपेट में सीएम से लेकर कई मंत्री और विधायक आ चुके हैं। यहां तक की राज्यपाल भी कोरोना पॉजीटिव पाई गईं थीं। वहीं अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। किशोर उपाध्याय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर उनके सम्पर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। किशोर उपाध्याय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो खुद भी अपनी जांच भी करा लें. जिससे अन्य लोगों में करोना का संक्रमण न फैल सकें।  किशोर उपाध्याय ने ने सोमवार को टवीट में लिखा है कि दोस्तों मेरी कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आयी है। इस बीच जो भी साथी मेरे सम्पर्क में आये हैं।सावधानी बरतें और स्वयं को आइसोलेट कर लें। वहीं सोशल मीडिया पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय की दीर्घायु की कामना करते हुए शुभचिंतकों के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ईश्वर से उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संदेश लिखे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *