Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल !

रामनगर । रामनगर से काशीपुर को जा रही दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रामनगर हाईवे पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है  बताया जा रहा है कि नया गांव चैहान के पास रामनगर से काशीपुर को जा रही और काशीपुर की तरफ से आ रही कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में परिवार सवार था। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए है। टक्कर के बाद दोनों कारें सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि काशीपुर से आ रही कार को एक पुलिसकर्मी चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *