February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लेखराज और गुरनाम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

?

गदरपुर 23 जुलाई। किसान सेवा सहकारी समिति गदरपुर के अध्यक्ष पद पर लेखराज तनेजा एवं उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद हसन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, नंदपुर खेमपुर किसान सेवा सहकारी समिति में गुरनाम सिंह को अध्यक्ष एवं मदनलाल को उपाध्यक्ष चुना गया। किसान सेवा सहकारी समिति गदरपुर में चुनाव अधिकारी प्रकाश राम आर्य के दिशा निर्देशन में समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। वार्ड नंबर 4 से निर्विरोध निर्वाचित हुए लेखराज तनेजा द्वारा समिति के अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया दोपहर 12ः00 बजे तक अध्यक्ष पद पर किसी अन्य दावेदार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की स्थिति में चुनाव अधिकारी प्रकाश राम आर्य द्वारा लेखराज तनेजा को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की वही समिति के उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 5 महतोष से संचालक पद पर विजयी हुए मोहम्मद हसन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समर्थकों द्वारा ढोल बाजे के साथ नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष लेखराज तनेजा ने समिति हित में कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के प्रतिनिधि राजेश कुमार क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष टीकम खेड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज, राजेन्द्र शर्मा, सुभाष गुम्बर, संचालक चिमन लाल खेड़ा, तीर्थराज सीकरी, रमेश लाल कंबोज, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, नामित संचालक रामप्रकाश सैनी, अशोक हुड़िया, शराफत अली मंसूरी, संजीव अरोरा, विकास तनेजा, शैलेंद्र शर्मा, सुरजीत सिंह सोनू, गुरविंदर सिंह विर्क, मोती खेड़ा, अमरीक सिंह दूमड़ा, मनजीत सिंह बिटटा, मोहम्मद यामीन, द्दषभ कंबोज, मोहम्मद शफी एवं सन्नी हुुड़िया सहित तमाम लोग मौजूद थे। इधर, नंदपुर खेमपुर किसान सेवा सहकारी समिति में रोशन पुर निवासी गुरनाम सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। यहां ग्राम बहरा बजीर निवासी विशन सिंह द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया था, जिसको लेकर हुई आम सहमति मे विशन सिंह द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। चुनाव अधिकारी मधुसूदन द्वारा गुरनाम सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सीतापुर निवासी मदन लाल को निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी केएन शर्मा, समिति के सचिव बुंदू खान, पूर्व संचालक भीम ठुकराल, संजय कुमार भाम्बरी, शम्मी कुमार, अशोक भामरी, देवेन्द्र सिंह, सतपाल मैनी एवं राजेश अरोड़ा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *