February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मसूरी। बीती शाम चकराता मसूरी रोड पर पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हुंडई कार में तीन लोग सवार थे जो नए साल का जश्न मनाने मसूरी जा रहे थे। तभी कालसी तहसील में मसूरी-चकराता मार्ग से 5 किलोमीटर आगे चुराणी के पास रात करीब आठ बजे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार मेें सवार तीन में से दो लोग छिटक कर बाहर गिर गए वहीं एक व्यत्तिफ कार समेत गहरी खाई में जा गिरी जिसमे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों का रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। लेकिन उस दौरान तक एक पर्यटक की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि दो को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कृष्ण कुमार ;40 वर्षद्ध निवासी गंगापुर सिटी, राजस्थान के रूप में की। वहीं घायलों में ब्रह्मकुमार ;48 वर्षद्ध निवासी कुरुली राजस्थान, निर्मल कुमार ;40 वर्षद्ध निवासी साईपुर राजस्थान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *