February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर रामपाल सिंह ने नए साल पर विभिन्न वार्डाे में दी 9.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने शुक्रवार को नए वर्ष के पहले दिन नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डाे में कराए जा रहे विकास व निर्माण कार्यों का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता,भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक भारत भूषण चुघ,भाजपा पूर्व युवा मोर्चे जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ संयुत्तफ रूप से विधिवत लोकार्पण कर शहरवासियों को 9.60 करोड़ की लागत के 21 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने वार्डाे में चल रहे सीसी रोड़ व नालियों सहित अन्य विकास कार्यों को जनता को समर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा पिछले 2 वर्षों में विभिन्न वार्डाे में सीसी रोड निर्माण, नालियों का निर्माण, हाॅट मिक्स डामर रोड का निर्माण कर जनता से किए वादों को पूरा करने का काम किया है। मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए भी नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को माॅडल के रूप में विकसित करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सभी वार्डाे में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। जनता से किये गये वायदों को हर हाल में पूरा किया जायेगा। मेयर ने कहा नगर निगम के माध्यम से जो भी कार्य संभव हैं उन्हें कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विकास में शहरवासियों का सहयोग भी अपेक्षित हैं। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। तभी शहर को माॅडल के रूप में विकसित किया जायेगा। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में नगर निगम की ओर से  विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास के पैसे की बर्बादी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी। विकास का एक एक पैसा जनहित के लिए खर्च किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव के दौरान जो वायदे उन्हें किये थे उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। अपने सम्बोधन में भाजपा  नेता विकास शर्मा ने कहा कि मेयर रामपाल सिंह जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। उनकी कार्यशैली  से नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है वहीं उनकी विकास परक सोच का लाभ पूरे शहर को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नये वर्ष के शुभ अवसर पर मेयर ने शहर वासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है। ये विकास कार्य शहर के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान पार्षद सुनील कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पाण्डे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह, परवेज खान, समीर चतुर्वेदी, पंकज गुप्ता, विरेंद्र वर्मा, मनोज पाल, मनीष गुप्ता, रमेश वाल्मीकि, राजपाल सिंह, बीएम जौहरी, राम प्रकाश गुप्ता, राकेश सिन्हा, संजीव गुप्ता, गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, पार्षद किरन राठौर, मुकेश वशिष्ठ, मोहन कुमार, मोहसिन, शिव कुमार गंगवार, पप्पू मियां,महंत राम भक्त, अमलेश कोली, चन्द्रसेन कोली, डा. सोनू कोली, राज कोली, सुनील कोली, ब्रजपाल, अनिल सिंह,सुनील कुमार, अरूण कोली, अशोक कुमार, मेयर प्रवक्ता हरीश चैधरी आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *