February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध काम्प्लेक्स पर गरजी जेसीबी,पुलिस फोर्स तैनात

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने काॅम्प्लेक्स पर नगर निगम की जेसीबी गरजी है। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सोमवार को निगम प्रशासन ने काम्प्लेक्स को ढहाने का काम शुरू किया। आक्रमणकारी ने 327 वर्ग मीटर जमीन पर कांपलेक्स की न केवल नींव डाली, बल्कि पक्के पिलर डालकर तत्काल लिंटर तक डाल दिया। काम्प्लेक्स के निर्माण में लाखों की रकम खर्च होने का अनुमान है। बनभूलपुरा क्षेत्र के कंपनी बाग में नजूल की जमीन है। निगम को काफी समय से उक्त जमीन पर अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी। निगम ने जगह की पैमाइश कराई तो वह नजूल की निकली। निगम के नोटिस देने के बाद भी निर्माणकर्ता ने अपना पक्ष नहीं रखा। जिसके बाद सोमवार को निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चैहान, गौरव भसीन, सहायक अभियंता नवल नौटियाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जमे हुए हैं। अतिक्रमण स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। जगह की घेराबंदी की गई है। स्थानीय लोग अपने घरों की छत पर जमा होकर प्रशासन की कार्रवाई देखे रहे। आने जाने वालों का रास्ता बदला गया है। कार्रवाई से तिलमिलाया कब्जेदार अधिकारियों को मैनेज करने में जुटा रहा। मौके पर खुद बात करता रहा और उच्चाधिकारियों से भी बात कराने में जुटा रहा। काल से परेशान होकर अधिकारियों को अपने मोबाइल बंद करने पड़े। अवैध निर्माण की बुनियाद बड़ी मजबूत थी। जेसीबी मशीन पिलर व लिंटर तोड़ने में हांफने लगी तो निगम प्रशासन को दूसरी जेसीबी बुलानी पड़ी। मौके पर निगम के ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहन खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *