February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद के परिजनों को इंदिरा हृद्येश ने  बंधाया ढांढस

हल्द्वानी। देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात उत्तराऽंड के जवनों की शहादत का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह में देवभूमि के पांच जवानों की शहादत से प्रदेशवासी गमगीन हैं। नागालैंड में पेट्रोलिंग से लौटने के दौरान आतंकवादियों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। जिसमें गोली सीधे जवान योगेश परगाई के सीने में जा लगी और वो शहीद हो गए। शहीद जवान का शव देर सायं तक हल्द्वानी पहुंचेगा। यश परगाई की शहादत की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक व नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा हृद्येश ने  शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान डा- इंदिरा

ने कहा कि महज 22 वर्ष की उम्र में यश ने देश के अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी शहादत को हमेशा याद किया जायेगा।  मूल रूप से ओऽलकांडा के ग्राम भद्रकोट निवासी योगेश उर्फ यश(22 वर्ष) पुत्र स्व- चंद्र परगाई 2014 में इंटर की पढ़ाई करने के बाद फौज में भर्ती हुआ था। इन दिनों उनकी पोस्टिंग नागालैंड के बॉर्डर एरिया जऽामा में थी। योगेश चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था। उनका परिवार वर्तमान में बिठौरिया नंबर एक बिष्ट धड़ा में रह रहा है।  योगेश के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि कल रात दो बजे योगेश की यूनिट के अधिकारियों ने उसके शहीद होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें योगेश शहीद हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शहीद योगेश आठ-बहनों में सबसे छोटा था। योगेश को छोड़कर सबकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि योगेश पूरे परिवार का लाडला था। बुजुर्ग मां तारी देवी बार-बार योगेश को याद कर रही थी। योगेश के परिवार ने दो साल पहले ही बिठौरिया में मकान बनाया था। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि सालों पहले पिता के गुजरने के बाद मां ने बड़ी मुश्किल से उन्हें पाल पोसकर इस काबिल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *