Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…तमंचे की नोक पर दिन दहाड़े 5-35 लाख की लूट,बेखौफ बदमाश यूपी की ओर फरार

रेलवे स्टेशन रोड पर हुई वारदात से मचा हड़कम्प,बैंक में कैश जमा कराने जा रहा था कर्मचारी
रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने रेलवे स्टेशन रोड पर दिन दहाड़े एक कंपनी के कर्मचारी से तमंचे की नोंक पर पांच लाख की नगदी से भरा बैंग लूट लिया। लूट को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश यूपी की ओर फरार हो गये। दिनदहाड़े पांच लाख की लूट की वारदात से पुलिस में हडकम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी टीम के साथ मोके पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में काम्बिंग अभियान चलाया फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक बलवंत कालोनी निवासी सचिन शर्मा रेंडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का कर्मचारी है। आज वह 5 लाख 35 हजार की नगदी और लाखों के चेक जमा कराने के लिए बाईक से बैंक जा रहा था। नगदी और चेक एक बैग में रखे थे। रेलवे स्टेशन रोड से रूद्रपुर की ओर आते वक्त काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे की नोंक पर उससे नगदी भरा बैग और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गये।सचिन ने घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी। दिन दहाड़े लाखों की लूट की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस आस पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *