Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिक संघों ने चलाया सफाई अभियान

रूद्रपुर। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत आज सिडकुल स्थित टीवीएस श्री चक्रा मजदूर संघ एवं एडविक मजदूर संघ नैनीताल मार्ग पर सिडकुल चौक के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी डा- सदानंद दाते एवं मजदूर संघ के संरक्षक कमल मुनि ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। डा- दाते ने श्रमिकों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी मजदूर संघों को पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आना चाहिये और फैक्ट्रियों के आस पास भी सफाई व्यवस्था बनानी चाहिये। इस दौरान मुकेश चोपड़ा, सरुेंद्र कठायत, कमलेश बिष्ट, नीरज चोपड़ा, जगदीश, योगेश, प्रेम,भगवत, आलोक, महेंद्र, कृष्ण मुरारी, विनीत, चंदन, विजय, अखिलेश, दिलीप, प्रदीप, वीरू, कौशल, नवनीत, दीपक, पुष्कर, विवेक जोशी, दया राम, राजू सिंह व सूनील जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *