February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार में आठ पेटी दवाईयां पकड़ी

रूद्रपुर। आज दोपहर किच्छा मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम के चिकित्सक डा- अविनाश खन्ना व एसआई संजय शर्मा ने कार में ले जायी जा रही आठ पेटी दबाईयों को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर किच्छा मार्ग पर निगम के सफाई कर्मी ट्रचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाल रहे थे इसी दौरान उन्होंने एक वाहन संदिग्ध रूप से मार्ग किनारे खड़ा देखा। जिसमें दवाईयों की पेटियां भरी थी। उन्होंने इसकी सूचना निगम के चिकित्सक डा- अविनाश साथी एसआई संजय शर्मा के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन में भरी गयी आठ पेटी दबाईयों को अपने कब्जे में लेकर वाहन में सवार दो लोगाें से दवाईयों के संदर्भ में जानकारी ली तो वह स्पष्अ उत्तर नहीं दे पाये। न ही मांगे जाने पर वह दवाईयों के कोई बिल दिखा पाये। जिस पर डा- खन्ना ने दवाईयों को कब्जे में ले लिया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बताया जाता है कि कब्जे में ली गई आठ पेटियों में विभिन्न कंपनियों के हजारों टेबलेट्स, सिरप, ट्यूब व अन्य दवायें मौजूद हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *