February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूरारानी में सिलाई केन्द्र का शुभारंभ किया

रुद्रपुर के वार्ड नं 32 भूरारानी में भाजपा नेता बलदेव राज छाबड़ा के आवासीय परिसर में उमंग सेवा समिति के द्वारा सिलाई केन्द्र का शुभारंभ किया गया। सिलाई केन्द्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल व मेयर रामपाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उमंग सेवा समिति के द्वारा सिलाई केंद्र का जो शुभारंभ किया गया है समाजहित में यह एक सराहनीय कार्य है। इस सिलाई केंद्र में महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क सिलाई सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं व बालिकायें आत्मनिर्भर बनेंगी। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी का सपना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए, उनकी आय बढ़े। समाज में महिला वर्ग भी अपनी भूमिका पुरूष के बराबर निभाने में सक्षम हो, तभी समाज का विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना एक समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।   मेयर रामपाल सिंह ने उमंग सेवा समिति के इस पहल की सरहाना की। उन्होंने कहा कि उमंग सेवा समिति समाज के हित में लगातार प्रयास करती रहती है। समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है। जिसके लिए समिति द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडॉन के समय में भी उमंग सेवा समिति ने आम जन मानस की सेवा में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने समिति को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने किया। इस अवसर पर उमंग सेवा समिति के संरक्षक सीताराम खट्टर, बलदेव राज छाबड़ा, अध्यक्ष जगतार सिंह गिल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र अरोरा, संगठन सचिव उमेश कुमार सिंह, सचिव भारत भूषण चुघ,  कोषाध्यक्ष सुन्दर अदलखा, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र खंडूजा, ट्रेनर आशा अरोरा, किरण छाबड़ा, ऋषिपाल कौर, चन्द्रप्रकाश चुघ, गोविंद ग्रोवर, भोला सैनी, पारस चुघ, सुरेश गाँधी, मनोहर कालड़ा, राकेश श्रीवास्तव, बुद्धन सहनी, डॉ सुरेश छाबड़ा, सन्नी सक्सेना, देव नारायण, सुभाष मण्डल, देवेंद्र चौधरी, रोहित कालड़ा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *