February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, छह घायल

हल्द्वानी।साप्ताहिक बाजार कर देर रात टैम्पो सेवापस लौट रहे लघु व्यापारियों को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें एक लघु व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य छह व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार लालकुआं में प्रत्येक शनिवार साप्ताहिक बाजार लगता है जहां गतरात्रि साप्ताहिक बाजार कर सात लघु व्यापारी एक टैम्पो से वापस लौट रहे थे कि गौरापड़ाव के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने टैम्पो को टक्कर मार दी जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में सवार सती कालोनी मंडी इंदिरानगर निवासी 40वर्षीय निरंजन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य लघु व्यापारियों में 20वर्षीय गौरव मिश्रा, धानमिल निवासी 48वर्षीय गुड्डू केसरवानी, 14वर्षीय संजीव, 40वर्षीय भैरव केसरवानी, 22वर्षीय अमित मिश्रा और इंदिरानगर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से हल्द्वानी के कृष्णा व सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *