February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

किच्छा। ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल होगया। घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ से उसे भोजीपुरा स्थित राममूर्ती ले जाया गया। इधर घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस में शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्ट माॅर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड नं0 13, छोटी मस्जिद निवासी 23 वर्षीय शकील पुत्रा इम्तियाज घर से बाईक पर काम के लिए निकला था। उसके साथ अंकुश नाम का एक युवक भी सवार था। ट्राले की चपेट में आने से पुलभट्टा के समीप शकील की मौत हो गई ।जबकि बाइक सवार युवक अंकुश पुत्रा नरेश गम्भीर रूप से घायल हो गया उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राममूर्ति ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बतायी है। घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *