February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वयं सहायता समूहों को 50 हजार का रिवाॅल्विंग फण्ड देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा दक्ष ग्राम के प्रधानों और एलईडी ग्राम लाइट योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंची सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को 50-50 हजार रुपए का रिवाॅल्विंग फंड देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि हमारी जिन माताओं-बहनों के हाथों में घास काटने की दरांती रहती थी, अब उन हाथों में एलईडी बनाने के लिए सोल्डर दिखाई दे रहा है, जिससे आज गांव के गांव एलईडी बल्ब, एलईडी टड्ढूब लाइट, एलईडी पंखों तथा एलईडी स्ट्रीट लाइट से जगमग हो रहे हैं। स्वरोजगार से न सिर्फ महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं बल्कि वे दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं। सीएम ने कार्यक्रम में उपस्थिति अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ‘वोकल फाॅर लोकल’ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें और हरिद्वार महाकुंभ, चारधामों व सभी मठ-मंदिरों की सजावट तथा त्योहारों के अवसर पर महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए सजावटी उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *